नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार
पटना: बिहार की राजधानी पटना के सबसे व्यस्त और चर्चित कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है और यहां मशहूर शिक्षक ‘खान सर’ के कोचिंग सेंटर के ठीक बाहर अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के छात्रों और स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है,शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हिंसक झड़प की वजह छात्रों का कोई आपसी विवाद नहीं, बल्कि दो कोचिंग संचालकों के बीच कथित तौर पर इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने की लड़ाई बताई जा रही है। कोचिंग व्यवसाय में अपना दबदबा बनाने की होड़ में दोनों पक्ष इस कदर आमने-सामने आ गए कि बात खुलेआम गोलीबारी तक पहुंच गई ,
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को अपने नियंत्रण में ले लिया है और मामले की बारीक जांच में जुट गई है , आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फायरिंग करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा सके, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
