नितिन गुप्ता

नई दिल्ली, 25 जुलाई। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली),  चिल्ड्रन थिएटर विंग्स द्वारा आयोजित,रंगाभास नाट्यशाला और कलाव्योम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 30 दिवसीय बाल रंगमंच कार्यशाला का समापन समारोह फ्यूचर प्राइड स्कूल, इंदिरा नगर में आयोजित किया गया। कार्यशाला में बच्चों ने अभिनय, संवाद, संगीत, शारीरिक अभिव्यक्ति एवं रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा समापन के अवसर पर बच्चों के द्वारा तैयार की गई नाट्य प्रस्तुति  जिसका निर्देशन श्री सुशील कान्त मिश्रा  और सहायक निर्देशन श्रीमती सावित्री एस मिश्रा के द्वारा तैयार की गई बहुत ही प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति रही जिसकी सभी दर्शकों के द्वारा खूब सराहना मिली।

साथ ही बच्चों के पेरेंट्स को भी कार्यशाला का हिस्सा बनाया गया ताकि पेरेंट्स भी सीखने – सिखाने का दौर निरंतर चलाते रहे।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास जी ने कहा कि रंगमंच बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं संवाद कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा तथा डॉ. स्वप्निल वधवा ने भी बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के इस तरफ के प्रयास के लिए विद्यालय के निर्देशक श्री चित्तरंजन त्रिपाठी और चिल्ड्रल थिएटर विंग्स के इंचार्ज श्री सुमन वैद्य के प्रयासों की सराहना की साथ ही कार्यशाला के निर्देशक श्री सुशील कान्त मिश्रा और सहायक कार्यशाला निर्देशक श्रीमती सावित्री एस मिश्रा के द्वारा किए गए बच्चों के प्रशिक्षण ने बच्चों के अन्दर एक नई तरह की ऊर्जा का संचार किया साथ ही बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा ने दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया ।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कार्यशाला में बच्चों द्वारा तैयार की गई चित्रकला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की। अभिभावकों ने भी बच्चों में आए सकारात्मक परिवर्तन और बढ़े आत्मविश्वास की सराहना की।कार्यशाला के निदेशक सुशील कान्त मिश्रा ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। फ्यूचर प्राइड स्कूल की प्राचार्य नीलम किलोरिया ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के द्वारा दिये गए प्रमाण प्रदान को उनके अभिभावकों और फ्यूचर प्राइड स्कूल के निर्देशक उमेश किलोरिया द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक, कला प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *