नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार
डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित फिल्म परिचर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित दो लघु फिल्मों ‘दूर की धुन’ और ‘परफेक्ट होम’ ने अपनी अनूठी विषय-वस्तु, सरल प्रस्तुति और प्रभावी संदेश से दर्शकों और विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संजीव वेदवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तथा प्रो. बिजेन्द्र कुमार और प्रो. शशि रानी की अध्यक्षता में दोनों फिल्मों के कथानक तथा उनके सामाजिक उद्देश्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मूक-बधिर संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति
लघु फिल्म ‘दूर की धुन’ द्वारा यह विचार रेखांकित हुआ कि विचारों के आदान-प्रदान के लिए केवल शब्द या आवाज ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भावनाएं और संवेदनाएं भी संवाद का सशक्त माध्यम बनती है। फिल्म की कहानी एक मूक-बधिर व्यक्ति के जीवन और उसकी आंतरिक दृढ़ता पर केंद्रित है, जो बिना बोले भी अपने हाव-भाव और खामोशी से समाज तक अपनी बात निष्प्रभावी तरीके से पहुँचाता था। इस फिल्म से यह संदेश मिला कि यदि समाज में संवेदनशीलता और स्वीकार्यता हो, तो शारीरिक दिव्यांगता कभी भी किसी की प्रतिभा या अभिव्यक्ति में बाधा नहीं बन सकती। पारिवारिक मूल्यों का सहज चित्रण दूसरी फिल्म ‘परफेक्ट होम’ ने एक संतुलित और आदर्श जीवन शैली की परिकल्पना प्रस्तुत किया। फिल्म की कहानी इस बात को रेखांकित करती है कि आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य के बल पर ही किसी साधारण मकान को ‘परफेक्ट होम’ का रूप दिया जा सकता है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट और जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को अत्यंत सहजता से पिरोया गया है। विशेषज्ञों की सराहना और मार्गदर्शन निर्देशक संजीव वेदवान ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने छात्रों को फिल्म निर्माण की तकनीकी बारीकियों और सिनेमाई दृष्टिकोण से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रेम कुमार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
