प्रणव कुमार अभय

संविधान क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में लेखक विनोद जौहरी की पुस्तक ‘द यूनाइटेड नेशंस रोल इन कश्मीर’ का विमोचन किया गया। पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है। लेखक के अनुसार पुस्तक में कश्मीर मुद्दे में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका, ऐतिहासिक घटनाक्रम और उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय पहलुओं का विश्लेषण किया गया है। लेखक ने कश्मीर के भारत में विलय को लेकर महाराजा हरि सिंह पर थोपी गई जनमत संग्रह की शर्तों के साथ विलय की परतों को खोलने और ऐसे विलय की कानूनी और संवैधानिक वैधता की समीक्षा की है। उन्होंने अनुभव-आधारित और निष्पक्ष विश्लेषण के साथ विलय, जनमत-संग्रह, संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और उसकी विफलता जैसे गहरे और मूलभूत विषयों की विवेचना की है। हिंद महासागर में संवेदनशील क्षेत्रों में ब्रिटेन और अमेरिका के हितों को साधने के लिए, शीत युद्ध के साये में भारत का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान का गठन हुआ। लद्दाख का क्षेत्र चीन के अधिकार में देकर पाकिस्तान ने भारत के मुकाबले चीन का वर्चस्व स्थापित किया। संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर मुद्दे पर अपनी कार्यवाही में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया और भारत के प्रति सदा पक्षपाती रवैया अपनाया। संयुक्त राष्ट्र संघ बार बार असफल हुआ। परंतु इसने चीन से भारत के लिए सुरक्षा संबंधी खतरे सदा के लिए खड़े कर दिए। अमेरिका-ब्रिटेन ने उसके बाद भी पाकिस्तान का साथ दिया।

कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को बेहतर ढंग से समझने के लिए, ब्रिटेन, अमेरिका और चीन की भूमिकाओं के साथ-साथ उस समय के भू-राजनीतिक हालात को एक ही पुस्तक में समेटना आवश्यक था।

कार्यक्रम में श्री सुशील चंद्रा, हिमालिनी प्रभात, विजय सिंघल, ब्रिगेडियर बृजेश पांडेय (सेवानिवृत्त), प्रोफेसर निर्मल जिंदल और श्री आशुतोष जी सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान पुस्तक के लेखक विनोद जौहरी ने किताब के विषय और उसके लेखन के उद्देश्य पर चर्चा की। कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया, जिसमें कश्मीर और संयुक्त राष्ट्र की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के अंत में हाई-टी का आयोजन किया गया।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *