नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में सचिव पद का चुनाव जीतने के बाद कौशिक राय जब दीपावली के अवसर पर अपने पैतृक गांव नरही, जिला बलिया पहुंचे, तो गांव के लोगों और क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित किया गया और उनकी जीत पर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय उपेंद्र तिवारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता, प्रशांत राय (बंटी), नरही के ग्राम प्रधान रामनारायण, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज राय, बब्बन राय प्रधान, राजू सिंह और भाजपा नेता जितेंद्र नाथ राय सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने कौशिक राय को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। कौशिक राय एक साधारण परिवार से आते है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से छात्र जीवन में अपनी पहचान बनाई। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में सचिव पद का चुनाव जीतना उनके लिए बड़ी सफलता है। उनकी इस जीत से यह संदेश मिलता है कि साधारण परिवार का युवा भी मेहनत और लगन से आगे बढ़कर बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि कौशिक राय की सफलता गांव और आसपास के युवाओं के लिए खुशी और प्रेरणा की बात है। दिल्ली विश्वविद्यालय के महाविद्यालय में सचिव बनना विद्यार्थियों के भरोसे को दिखाता है। सभी ने उम्मीद जताई कि वह अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे और विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाकर उनके हित में काम करेंगे। वहीं, कौशिक राय ने सभी बड़े-बुजुर्गों, शुभचिंतकों और गांव के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अपने गांव के लोगों से मिला प्यार, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा हौसला बढ़ाने का काम करेगा।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *