नितिन गुप्ता/ प्रणव कुमार

दिल्ली: इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती और यमुना विहार साहित्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 18 जून 2026 को एक भव्य ‘बाल काव्य पाठ एवं गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ‘हल्दीघाटी युद्ध विजय दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य केंद्र प्रसिद्ध कवि श्याम नारायण पांडेय द्वारा रचित महाकाव्य ‘हल्दीघाटी’ होगा।कार्यक्रम के समन्वयक प्रेम कुमार‌ तथा इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के प्रांत मंत्री राकेश ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास के शौर्य और वीरतापूर्ण साहित्य से परिचित कराना हैं। राकेश कुमार और प्रणव कुमार दुबे ने दिल्ली के विक्टर पब्लिक स्कूल, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल तथा आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में भ्रमण कर ‌ वहां के प्राचार्य से अनुरोध किया कि इस कार्यक्रम में आपके ‌ स्कूल से अधिक से अधिक बच्चे गायन प्रतियोगिता में ‌ प्रतिभाग करें क्योंकि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ‌ न केवल भाषा का विकास होगा बल्कि राष्ट्रवाद और साहस का भी संचार होगा‌।

इस समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद बब्बर होंगे, जो विजेता बच्चों को पुरस्कृत करेंगे। महाकाव्य हल्दीघाटी के रचयिता

श्यामनारायण पांडेय की कलम से जब ‘चेतक’ की वीरता और महाराणा प्रताप का त्याग निकलता है, तो वह केवल कविता नहीं रह जाती, बल्कि इतिहास जीवंत हो उठता है। आज के डिजिटल युग में बच्चों को अपनी जड़ों और वीरतापूर्ण गाथाओं से जोड़ने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं एक सेतु का कार्य करती हैं।

यमुना विहार साहित्य केंद्र की यह पहल सराहनीय है कि उन्होंने ‘हल्दीघाटी युद्ध विजय दिवस’ को मनाने के लिए काव्य पाठ जैसे रचनात्मक माध्यम को चुना है। जब एक बच्चा “रण बीच चौकड़ी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था” जैसी पंक्तियाँ गाएगा, तो उसके भीतर न केवल भाषा का विकास होगा, बल्कि राष्ट्रवाद और साहस का संचार भी होगा।

क्या आपके बच्चे की आवाज में है वो जोश दम, जो हल्दीघाटी के इतिहास को जीवंत कर दे? तो आप सभी इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की विशेष प्रतियोगिता में प्रतिभा करें। और 18 जून को डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में वीरता का उत्सव मनाएं। तथा अपनी आवाज में जगाएं हल्दीघाटी का शौर्य!क्या है बाल काव्य पाठ/गायन प्रतियोगिता महाकाव्य ‘हल्दीघाटी’ की अमर पंक्तियों का गान‌ करें।

दिनांक: 18 जून 2026

समय: सायं 4:00 बजे से

स्थान: सभागार कक्ष, डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, ‌ वजीराबाद यमुना विहार दिल्ली।

पंजीकरण हेतु पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन करें या 7004974960 पर संपर्क करें।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *