संवाददाता/ नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में नवागंतुक छात्रों के लिए छात्र-अभिभावक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रो. तुष्टि भारद्वाज के संयोजन एवं प्रो. अनीता श्रीवास्तव के सह-संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए सैकड़ों छात्र एवं उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया । इस दौरान महाविद्यालय द्वारा संचालित सभी पाठयक्रमों के संयोजक एवं विभाग प्रभारी ने संबंधित छात्रों को पाठ्यक्रम एवं उनसे जुड़े करिअर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

छात्र-अभिभावक परामर्श कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय में बहुत उत्कृष्ट अध्यापक है जो छात्रों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ रोज़गार एवं जीवन-व्यवहार से संबंधित छात्रों में कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। यहां के छात्र देश के विभिन्न उच्च संस्थानों में कार्यरत है। महाविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ एनसीसी, एनएसए, खेल-कूद एवं सांस्कृतिक मेधा के प्रसार के लिए अलग-अलग इकाई एवं सोसायटी है। हम छात्रों से आह्वान करते हैं कि वे पढ़ाई के साथ-साथ इन गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अभिभावकों से आग्रह है कि वो अपने बच्चों को इस दिशा में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करें। हमारी आपसे यह भी अपील है कि हमसे संपर्क बनाए रखें जिससे कि छात्रों के सम्पूर्ण विकास को दिशा मिल सके। कार्यक्रम संयोजक प्रो. तुष्टि भारद्वाज ने महाविद्यालय के अकादमिक एवं सांस्कृतिक वातावरण एवं परिवेश का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया।महाविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने नवागंतुक छात्रों को इसमें अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की।

छात्रों एवं अभिभावकों के प्रश्नों का जवाब एवं परामर्श देने हेतु पाठ्यक्रम के अनुरुप अलग-अलग कक्ष निर्धारित किया। विभाग प्रभारी ने पूरे विभाग के शिक्षकों एवं गतिविधियों से अवगत कराते हुए कक्षा संबंधी समय-सारणी साझा किया जिससे कि छात्रों को कक्षा में नियमित रहने में कोई मुश्किल न हो। मूल पाठ्यक्रम के साथ-साथ अभिरुचि, करिअर एवं बदलते परिवेश के अनुरुप छात्र जेनेरिक इलेक्टिव (GE), कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (SEC) एवं वैल्यू एडीशन कोर्स (VAC) जैसे पाठ्यक्रम का चुनाव कैसे कर सकते हैं, विभाग प्रभारी ने इनके चयन की प्रक्रिया और नियमों के बारे में बताया । छात्रों के लिए महाविद्यालय में उपस्थिति, आंतरिक मूल्यांकन एवं परीक्षा संबंधी क्या-क्या नियम एवं शर्तें हैं, इन सबके बारे में क्रमशः जानकारी दी । इस दौरान अभिभावको एवं छात्रों के प्रश्नो का उत्तर दिया गया तथा उनकी शंकाओ का समाधान किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. बिजेंद्र कुमार, प्रो. दीपाली जैन, प्रो. ममता, प्रो. रामप्रकाश द्विवेदी, प्रो. अनीता श्रीवास्तव, प्रो. सरला भारद्वाज, प्रो. राजेश उपाध्याय, प्रो. रियाजुद्दीन खान, प्रो. शशि रानी, प्रो. संगीता शर्मा, प्रो. मोहनिश कुमार, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अर्चना माथुर, डॉ अरविंद यादव, श्रीमती कनिका, डॉ. मधुरेश मिश्रा, डॉ. तुलिका सनाढ्य, डॉ. ललित कुमार, डॉ. के के शर्मा, डॉ. आरती डिंगरा एवं डॉ. नाजिया उपस्थित रहे। चतुर्थ वर्ष के लिए यह परामर्श कार्यक्रम अगले दिन आयोजित किया जाएगा।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *