प्रणव कुमार अभय

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। मंडोली रोड स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज, शाहदरा में उत्साह संस्था द्वारा एक विशेष छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 21 मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके साथ ही, अगले चरण के लिए अन्य 22 पात्र विद्यार्थियों का चयन भी किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास नगर के विधायक एवं विकास समिति के चेयरमैन श्री जितेंद्र महाजन और क्षेत्रीय पार्षद श्री चंद्रप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। इनके अलावा समाज सेवी श्री विक्रम सिंह प्रधान और सरस्वती इंस्टीट्यूट के निदेशक अपूर्व राजपूत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

विधायक जितेंद्र महाजन ने संस्था के प्रयासों को अनुकरणीय बताते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, पार्षद चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे कार्य समाज की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महेश कौशिक ने बताया कि ‘उत्साह’ संस्था वर्ष 1998 से ही शिक्षा के प्रचार-प्रसार में जुटी है। संस्था न केवल छात्रवृत्ति प्रदान करती है, बल्कि जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, जूते, बैग, पुस्तकें और निशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है।

कार्यक्रम के अंत में संजीव दीक्षित ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निखिल कौशिक, मनीष शर्मा, विकास सिंह, सुनंदा, गोपाल, सिया कौशिक, बीना और पारुल का विशेष सहयोग रहा।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *