नितिन गुप्ता

शिक्षक संघ को स्थाई नियुक्ति का मिला आश्वासननई दिल्ली, 7 मई। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के प्रतिनिधि मण्डल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिक्षा के मुद्दों को लेकर मुलाकात की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के सामने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दिल्ली सरकार द्वारा वित्त-पोषित 12 कॉलेजों की समस्याएँ उठाईं। शिक्षक संघ ने इन 12 कॉलेजों में जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

शिक्षक संघ ने कहा कि इन कॉलेजों में हजारों शिक्षक-कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। संघ ने इन कॉलेजों में शिक्षकों के पदों हेतु स्वीकृति की माँग भी दोहराई। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में इन 12 कॉलेजों को छोड़कर शेष सभी कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति हो चुकी है। इन 12 कॉलेजों के शिक्षक भी दीर्घ समय से स्थायी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. वी.एस. नेगी, उपाध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र सिंह, सचिव प्रो. विमलेंदु तीर्थंकर, सह-सचिव प्रो. संजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष डॉ. आकांक्षा खुराना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षक संघ की सभी माँगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जिस प्रकार हमारी सरकार ने इन कॉलेजों का वित्तीय संकट दूर किया, उसी प्रकार शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *