धनंजय चौबे

कुचायकोट – प्रखंड के मतेया खास पंचायत स्थित मतेया गांव में राम जानकी मंदिर पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैआज सुबह कलश यात्रा निकलेगी। महायज्ञ के संयोजक आचार्य शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि आज सुबह 7:00 से लगभग 1000 कन्याएं कलश यात्रा में सम्मिलित होगी। बताते चलें कि विगत 6 महीने से इस यज्ञ की तैयारी ग्रामीण क्षेत्र की जनता कर रही है। मतेया खास पंचायत के मुखिया रामेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस यज्ञ में ग्रामीण जनता तन मन धन से लगी हुई है और सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य जहां पंडित पंकज शुक्ला हैं वही यज्ञ का निर्देशन संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री विश्वंभर दास महाराज जी कर रहे हैं। कथा प्रवचन में मुख्य रूप से भक्ति किरण शास्त्री जी मानस प्रवचन कर्ता श्री शैलेश तिवारी जी वेदांत प्रवचन कर्ता धनंजय पाण्डेय जी का भी आगमन हो रहा है। मंच संचालन का दायित्व धनंजय चौबे को दिया गया है। इस क्षेत्र के विद्वत जनों को सम्मानित करने की योजना भी यज्ञ समिति के तरफ से की गई है। मंच पर कवि सम्मेलन और रासलीला जैसे कार्यक्रमों के आयोजन की भी की तैयारी है। कुल मिलाकर यह आयोजन बहुत ही भव्य होने वाला है। यज्ञाचार्य पंडित पंकज शुक्ला ने बताया कि विश्व में जो इस समय आर्थिक संकट आया हुआ है उससे राहत पाने के लिए ही इस लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया गया है। विश्व कल्याण के निहितार्थ आयोजित इस यज्ञ में बड़े-बड़े विद्वानों का आगमन होना है वहीं मुखिया रामेश्वर यादव ने बताया कि क्षेत्रवासियों का संपूर्ण सहयोग मिला है और लोगों ने बढ़ चढ़कर के चंदा दान दिया है जिससे यह यज्ञ सफलतापूर्वक अग्रसर हो रहा है। यजमान और कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से अवध किशोर श्रीवास्तव वीरेंद्र तिवारी सुभाष लाल श्रीवास्तव वृंदा लाल चंद्रवंशी नागेंद्र भगत नागेंद्र यादव उपेंद्र पंडित राम दुलार शाह गोल्डन बाबू गुड्डू तिवारी चंद्रशेखर शर्मा इत्यादि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते नजर आए।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *