नितिन गुप्ता

गोरखपुर। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि एवं धर्म, अध्यात्म और सामाजिक चेतना की नगरी गोरखपुर में आज प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में प्रांतीय रक्षक दल की भूमिका तथा स्वयंसेवकों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विमर्श हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों के सेवाभाव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पी.आर.डी. के जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर से लखनऊ में लगभग ₹23 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक का शिलान्यास किया गया। यह पहल प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के लिए बेहतर आवासीय एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त बैरक के निर्माण से स्वयंसेवकों को अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा तथा उनके कार्य-परिस्थितियों में भी सकारात्मक सुधार आएगा।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ भी किया गया। योजना का उद्देश्य प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराना है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत पी.आर.डी. जवानों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है इससे आवश्यकता के समय उपचार संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवक केवल सुरक्षा व्यवस्था के सहयोगी नहीं, बल्कि शासन और समाज के बीच जिम्मेदारी एवं सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्राकृतिक आपदा, कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों, सार्वजनिक आयोजनों तथा विभिन्न चुनौतीपूर्ण अवसरों पर पी.आर.डी. के जवान पुलिस और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता देना उनके सेवाभाव की पहचान है।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र को सहयोग प्रदान करने वाले इन स्वयंसेवकों की भूमिका विशेष रूप से ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण रहती है। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर ड्यूटी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना उनके समर्पण को दर्शाता है। पी.आर.डी. स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से प्रशासनिक व्यवस्था को जमीनी स्तर पर अतिरिक्त सहयोग और मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में यह संदेश भी स्पष्ट रूप से सामने आया कि किसी भी राज्य की सुरक्षा केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से ही एक मजबूत एवं सुरक्षित व्यवस्था का निर्माण होता है। प्रांतीय रक्षक दल इसी सहभागी सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण, अनुशासन, कार्यक्षमता और कल्याण सीधे तौर पर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता से जुड़ा हुआ है।

पी.आर.डी. जवानों के हित में आवासीय सुविधा के विस्तार तथा कैशलेस चिकित्सा जैसी योजनाओं को सरकार की उस प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले कार्मिकों के कल्याण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। बेहतर सुविधाओं से स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ कर सकेंगे।

गोरखपुर की धरती पर आयोजित इस सम्मेलन ने सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया। प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों ने अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था में निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रांतीय रक्षक दल के सभी स्वयंसेवकों के सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed