-राम रक्षा स्तोत्र वैदिक मंत्रों के साथ स्व विंध्याचल दुबे को दी गयी श्रद्धांजलि
– 14 वीं पुण्यतिथि पर जिले के ख्यातिलब्ध लोगों को किया सम्मानित

प्रणव कुमार अभय

गोपालगंज के फुलवरिया टोला कमलापट्टी में रिटायर रेल अधिकारी स्व विंध्याचल दुबे की 14 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. रामरक्षा स्त्रोत व वैदिक मंत्रों के बीच स्व दुबे को श्रद्धांजलि दिया गया. जिले के धर्म शास्त्र विशेषज्ञ पं कैलाशपति मिश्र के नेतृत्व में रामरक्षा स्त्रोत का पाठ किया गया. वैदिक मंत्रों के बीच उनको श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर नीलकंठ फाउंडेशन के संस्थापक पं मंजीत त्रिपाठी ने कहा कि उनको हमेशा यादों में संजोए रखा है. उनका विशाल व्यक्तित्व हमें कर्तव्य पथ पर सदैव प्रेरित करता है. राज्य के प्रमुख बांसुरी वादक महर्षि अनिल शास्त्री ने कहा कि हम लोग ईमानदारी की प्रतिमूर्ति स्व विंध्याचल दुबे को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हैं. उनके कृतित्व हम लोगों को प्रेरणा देते हैं. वे रेलवे के अधिकारी पद पर रहते हुए समाज को एकजुट करने का काम करते रहे. वे लोगों को रोजगार दिलाने में भरोसा करते थे. कोई भूखा नहीं रहे, इस पर काम करते रहे. रेलवे से रिटायर होने के बाद भी गांव व समाज में नशाखोरी के खिलाफ एकजुट करने का काम करते रहे. मानव भारती स्कूल दुबे खरेया के संस्थापक अंशु मिश्र ने कहा कि वे हम लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं. सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. अपने जीवन में सादगी व सदाचार पर चलें. डॉ अमित तिवारी ने कहा कि उनके बताये सत्य मार्ग हम सबको राह दिखाते हैं. मौके पर समाज के ख्यातिलब्ध लोगों को सम्मानित किया गया. अतिथियों के साथ पं जगदंबा दुबे, कुमार संजय द्विवेदी उर्फ टुन्ना दुबे, राकेश तिवारी लुड्डू, पत्रकार सुशील श्रीवास्तव, रामानुज प्रसाद, राजेश पांडेय को अंगवस्त्र, पलास व आंवला का पौधा देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अजय कुमार दुबे, अनुराग कुमार अभय, आशीष कुमार अभय, काशी राय, ब्रजेंद्र तिवारी, मधुमंगल तिवारी शामिल थे.

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *