गोपालगंज बिहार

अमित यादव

फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की खाड़ी देश में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान 43 वर्षीय बलिस्टर चौहान के रूप में की गई है. जो रोजी-रोटी की तलाश में कुछ दिनों पूर्व ही विदेश गए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह बलिस्टर चौहान अपने कंपनी के कार्यस्थल पर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई.

सहकर्मियों द्वारा आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. घटना की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने बताया कि बलिस्टर चौहान परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और घर की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे संकट में पड़ गया है. गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक के शव को जल्द से जल्द भारत लाने और परिजनों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. वहीं परिजन सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed