संकट मोचन मंदिर दुर्गाकुंड लंका मार्ग वाराणसी में dial for astro वैदिक ज्योतिष परामर्श केंद्र का भव्य शुभारंभ हुआ। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्रा ने किया उद्घाटन,

प्रणव कुमार अभय

वाराणसी। पावन नगरी वाराणसी के संकट मोचन क्षेत्र में ज्योतिष परामर्श केंद्र का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य महंत प्रोफेसर विशंभर मिश्रा जी ने अपने कर-कमलों द्वारा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में महाराज जी ने ज्योतिष शास्त्र की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल ग्रह-नक्षत्रों का अध्ययन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा, संतुलन और मार्गदर्शन प्रदान करने वाला दिव्य विज्ञान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे केंद्र समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों एवं अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र की स्थापना को समाज के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक पहल बताया। पूरे आयोजन के दौरान आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ज्योतिषाचार्य, श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवस्थापित ज्योतिष परामर्श केंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जनसेवा का सशक्त माध्यम बताया।

इस ज्योतिष परामर्श केंद्र के संस्थापक प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. हरकेश तिवारी (गोल्ड मेडलिस्ट, बीएचयू) हैं, जिन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव और शोध के माध्यम से इस केंद्र की स्थापना कर समाज को एक नई दिशा देने का सराहनीय प्रयास किया है।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *