प्रणव कुमार अभय
बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र के संस्थापक समन्वयक, वेद विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं गीता समिति के सचिव प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन की सहायता व अनुदान समिति (ग्रांट एड कमेटी) में तीन वर्षों के लिए सम्मानित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
इस समिति में प्रो. के.ई. देवनाथन (पूर्व कुलपति, वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय, तिरुपति, आंध्र प्रदेश), प्रो. प्रहलाद आर. जोशी (कुलपति, कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं प्राच्य अध्ययन विश्वविद्यालय, असम), संयुक्त सचिव शिक्षा (भाषाएँ) एवं संयुक्त सचिव वित्त सदस्य शिक्षा मंत्रालय के रूप में शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष प्रो. हृदय रंजन शर्मा और सचिव प्रो. विरुपाक्ष वी. जड्डीपाल हैं।
महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य वेदों की मौखिक श्रुति परंपरा का संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना है। इसके अलावा, वेदों में निहित आधुनिक वैज्ञानिक विचारों—जैसे गणित, खगोल विज्ञान और रसायन विज्ञान—पर उच्च स्तरीय अनुसंधान को बढ़ावा देना और पूरे भारत में वेद पाठशालाओं तथा गुरु-शिष्य परंपरा इकाइयों की स्थापना करके छात्रों को छात्रवृत्ति एवं अनुसंधान सुविधाएँ उपलब्ध कराना भी इसका उद्देश्य है। इस अवसर पर वेद विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. सुनील कात्यायन तथा सभी आचार्यों और छात्रों ने प्रो. त्रिपाठी को हार्दिक बधाई दी।
