नितिन गुप्ता /प्रणव कुमार

16 जून, 2026 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र (IVSK) द्वारा ‘देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन पत्रकारों को समर्पित था जो अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे है कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ हुई जो पत्रकारिता में सत्य और चेतना के प्रसार का प्रतीक है इस गरिमामयी समारोह में एनडीटीवी (NDTV) के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ श्री राहुल कंवल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिन्होंने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर ने बताया कि IVSC द्वारा राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है जो आचार, विचार और प्रचार के सिद्धांत पर कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान पूजा राणा उत्कृष्ट युवा पत्रकार, गरिमा उप्रेती, उत्कृष्ट स्त्री सरोकार/ महिला संवेदना पत्रकारिता, हिमानी दीवान उत्कृष्ट ग्रामीण/पर्यावरण पत्रकारिता,विमल त्यागी,उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर – YouTube, मयंक बालियान ,उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर – X, मनोज्ञा तिवारी ,उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर – Instagram, प्रभात रंजन मिश्रा,उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार,नीरज कुमार दुबे,उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार, निहाल सिंह,उत्कृष्ट पत्रकार – प्रिंट, डॉ. राम किंकर सिंह, उत्कृष्ट पत्रकार – टीवी, शाश्वत पाणिग्राही,उत्कृष्ट स्तंभकार और रामानुज शर्मा,उत्कृष्ट अभिनव पत्रकार को सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त, एक विशेष सत्र में ‘निर्णायक मंडल’ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें श्री राज किशोर और श्री रोहित विश्वकर्मा जैसे अनुभवी पत्रकारों ने पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों, चुनौतियों और मीडिया की सामाजिक जवाबदेही पर विस्तृत चर्चा की, जिससे यह कार्यक्रम भविष्य की पत्रकारिता के लिए एक स्वस्थ दिशा-निर्देश प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *