डॉ सत्य प्रकाश तिवारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में धर्म की नगरी काशी के अधिवक्ता भी सड़क पर उतर आए, शुक्रवार को जिले अधिकारी के कार्यालय के नीचे अधिवक्ताओ ने धरना-प्रर्दशन कर घटना की निंदा की और छात्रों के साथ हुई कारवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया धरने शामिल अधिवक्ता विकास कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग करना पूरी तरह से गलत है, उन्होनें आरोप लगाया कि सरकार लगातार छात्रों कि आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है और उन्होनें कहा कि अपनी मॉग को लेकर शांतिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के उपर लाठीचार्ज की घटना बेहद निंदनीय है अधिवक्ताओं ने छात्रों पर हुई कारवाई की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो सके और प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओ ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी भी की और कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है धरना शांतिपूण ढंग से संपन्य हुआ , और मौके पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *