सुभाष गौतम

नई दिल्ली, 25 सितम्बर। केंद्रीय रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह ने अस्सी के राय साहब पुस्तक का लोकार्पण दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव थे।

राजनाथ सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राय साहब अदम्य निष्ठा के साथ खड़े पत्रकारिता के पर्वत हैं। पत्रकार जितना सबल होगा लोकतंत्र उतना की प्रबल होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता महत्वपूर्ण है और यह पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ हिंदी के प्रति सम्मान है। राजनाथ जी ने इस मौके पर हिंदी पत्रकारिता के इतिहास व आधुनिक पत्रकारिता के बहाने हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल को भी याद किया। 80 वर्ष के विशाल वृक्ष पत्रकारिता की चादर को कबीर की तरह निभाया, कहने की ताकत तुलसी की तरह निभाया और हिंदी को भारतेन्दु हरिश्चंद्र की तरह बढ़ाया। राय साहब शब्दों के साधक हैं। उनके लिए पत्रकारिता लोकसेवा का अवसर है। उनका रास्ता व्यवस्था परिवर्तन का है और वह समाज के मार्गदर्शक हैं। लोग पत्रकारिता को पेशे के तौर पर देखते है लेकिन यह विधा कलम के प्रति ईमानदार होने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि राय साहब के पास संसद में जाने का विकल्प था। इसके बावजूद वह पत्रकारिता की पाठशाला में अ से ज्ञ तक आए हैं। उनकी सच्ची पत्रकारिता कई बार अपने लोगों के ख़िलाफ़ भी खड़ी दिखाई देती है। इसने समय-समय पर विपक्षियों का साहस भी बढ़ाया।

पुस्तक के संपादक व टीवी 9 के वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमन्त शर्मा ने इस मौके पर कहा कि राय साहब ने विचारधारा से प्रतिबद्ध रहकर भी अपनों के खिलाफ भी लिखते रहे। उनके न्यूज़ रूम में हर तरह के लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस किताब के विचार के ख़िलाफ़ थे। राय साहब की इस पुस्तक में कई लोगों के लेख प्रकाशित हुए कुछ के न हो सके। इस पुस्तक में राजनीति, समाज व पत्रकारिता के सवाल हैं। उनका कोई निजी जीवन नहीं है। जनांदोलनों का दस्तावेज है। उनका व्यक्तित्व सभी विचाधाराओं से निर्मित है। यह पुस्तक रामबहादुर राय के कृतित्व व व्यक्त्वि का झरोखा है।

भूपेंद्र यादव जी ने कहा कि रामबहादुर राय धरातल के संघर्षों से लिखने वाले पत्रकार हैं। आप सत्य के साथ खड़े रहते हैं। सत्य के प्रश्न आपने पत्रकारिता में किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गांधीवादी वरिष्ठ पत्रकार बनवारी जी ने कहा कि राय साहब आत्मवंचना के लिए जाने जाते हैं। शील, निष्ठा एवं विनय भारतीय परंपरा में की मूल है। उन्होंने कहा कि मूलतः वह राजनीतिक व्यक्ति हैं। वह पत्रकार के रूप में पत्रकारीय मर्यादाओं का पालन करते हैं। इस आयोजन में आने के लिए बनवारी जी ने मंच पर उपस्थित भूपेंद्र जी व राजनाथ जी की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि जिनमें साहबी नहीं वह राय साहब हैं।

इस मौके श्री राय साहब ने कहा कि आयोजन से मेरी पूरी असहमति है। मैं हेमन्त जी के पिंजरे का पक्षी हो गया हूँ। उन्होंने प्रहसन करते हुए कहा कि हेमन्त जी ने राजनाथ जी को और भूपेन्द्र जी को फुसला लिया तो मैं किस खेत का मूली हूं। स्वधर्म की बात करते हुए कहा कि मेरा स्वधर्म लिखना पढ़ना और जानना है। अस्वस्थता के कारण अपनी कुछ जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मोदी मार्ग व गांधी मार्ग जहां मिलते हैं , वह पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का मार्ग है। आज भी राज्य व्यवस्था का प्रश्न है संविधान 73 और 74 वां संशोधन की बात कहा।

मंच संचालन प्रभात प्रकाशन के प्रभात कुमार ने किया। पीयूष कुमार जी ने स्वागत वक्तव्य दिया। इस मौके पर देश के कई सुप्रसिद्ध पत्रकार, मीडिया शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *