संवाददाता नईं दिल्ली

नई दिल्ली, 24 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में “ब्रिक्स 2026 और उभरती वैश्विक व्यवस्था को आकार देने में भारत की भूमिका” विषय पर सातवें साप्ताहिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के स्पेशल सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित सिंह ने विद्यार्थियों को समकालीन वैश्विक राजनीति, भारत की विदेश नीति और बदलती अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, दिल्ली विश्वविद्यालय के ओएसडी डॉ. संजय वर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। उन्होंने व्याख्यान के लिए आमंत्रित विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह का अभिनंदन एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में डॉ. अमित सिंह ने अपने संबोधन भारत की बदलती भू-राजनीतिक स्थिति और विभिन्न देशों के साथ उसके विकसित होते संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय संबंध तेजी से बदल रहे है और वैश्विक स्तर पर बहुध्रुवीय व्यवस्था का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने भारत की विदेश नीति के संदर्भ में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की अवधारणा को भी रेखांकित किया, जो पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने की भारतीय दृष्टि को प्रस्तुत करती है व्याख्यान के दौरान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और नई दिल्ली घोषणा पर भी विशेष चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने बताया कि बदलती वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों में ब्रिक्स जैसे मंचों की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक शक्ति-संतुलन, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और उभरती विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका को व्यापक भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भू-राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, ब्रिक्स तथा वैश्विक व्यवस्था में भारत की भूमिका से जुड़े विभिन्न प्रश्न विशेषज्ञ के समक्ष रखे। डॉ. अमित सिंह ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए विषय के विभिन्न पक्षों को स्पष्ट किया। इस साप्ताहिक व्याख्यान ने विद्यार्थियों को समकालीन वैश्विक घटनाक्रम को एक पत्रकार की दृष्टि से समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि जटिल अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारों में तथ्यात्मक समझ, संदर्भों का विश्लेषण, आलोचनात्मक सोच और संतुलित दृष्टिकोण का होना आवश्यक है। व्याख्यान ने विद्यार्थियों को वैश्विक घटनाओं को केवल समाचार के रूप में देखने के बजाय उनके राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक प्रभावों को समझने के लिए प्रेरित किया।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *