• प्रणव कुमार अभय

नई दिल्ली, 01 अगस्त 2026 राजधानी के झंडेवालान स्थित इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र (साधना टावर, केशव कुंज) में शनिवार शाम 05:00 बजे ‘फिल्म आयाम, दिल्ली’ एवं ‘भारतीय चित्र साधना’ के संयुक्त तत्त्वावधान में लघु फिल्म ‘अंगूठो’ के विशेष ‘फिल्म आस्वादन’ कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ.भीमराव अंबेडकर कॉलेज के प्रो. बिजेन्द्र कुमार द्वारा उपस्थित विषय-विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं सिनेमा प्रेमियों के परस्पर परिचय सत्र के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजित परिचय सत्र के दौरान प्रो. बिजेन्द्र कुमार ने सभी नए एवं अनुभवी सहभागियों का स्वागत करते हुए एक-दूसरे से परिचय कराया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. बिजेन्द्र कुमार ने कहा कि सार्थक एवं विचारोत्तेजक सिनेमा समाज को सही दिशा देने का काम करती है। आज के दौर में लघु फिल्में कम समय में गंभीर और क्षेत्रीय सरोकार से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरी हैं।

सत्र के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध OTT प्लेटफॉर्म ‘ (स्टेज)’ द्वारा निर्मित एवं कुणाल मेहता द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘अंगूठो’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म प्रदर्शन के उपरांत आयोजित परिचर्चा में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने फिल्म की पटकथा, संवाद, छायांकन और निर्देशन तकनीक की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि जड़ों से जुड़ी कहानियों को मंच प्रदान करने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।

इस पूरे गरिमामय आयोजन के कुशल संचालन और संयोजन में रितेश अग्रवाल, प्रो. बिजेन्द्र कुमार तथा रश्मि जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उपस्थित दर्शकों ने इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आस्वादन सत्रों के नियमित आयोजन की उम्मीद जताई।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed