नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार

अकबरपुर, 4 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के सिझौली क्षेत्र में स्थित ‘शिव शक्ति एच.पी. गैस ग्रामीण वितरक’ केंद्र इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है, लेकिन यह चर्चा सेवा के लिए नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के शोषण के लिए है। गैस सिलिंडर जैसी बुनियादी जरूरत के लिए यहाँ आने वाले आम लोगों को जो कष्ट झेलना पड़ रहा है, वह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

आज सुबह जब हमने मौके का जायजा लिया, तो दिखाई दे रही भीड़ खुद ही एजेंसी की बदइंतजामी की कहानी बयां कर रही थी एजेंसी के बाहर भीषण गर्मी में लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे चुका है।

इस दौरान एक भुक्तभोगी उपभोक्ता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया, मैने 18 तारीख को ही अपनी गैस की बुकिंग करा दी थी, लेकिन आज इतने दिन बीत जाने के बाद भी मुझे खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है एजेंसी में किसी न किसी तरह की धांधली और मनमानी चल रही है।

स्थिति इतनी भयावह है कि केवल एक सिलिंडर पाने के लिए उपभोक्ता को 4 से 5 बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे इस समस्या के समाधान के लिए एजेंसी के दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते है, तो कोई भी कॉल रिसीव नहीं किया जाता यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के प्रति गैस एजेंसी की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाता है

क्या यह एजेंसी की साठ-गांठ है या वितरण प्रणाली में भारी गड़बड़ी? आखिर क्यों एक उपभोक्ता अपनी ही गैस के लिए हफ़्तों से दर-दर की ठोकरे खा रहा है यहाँ आए लोगों ने एकजुट होकर स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन इस एजेंसी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे, जिससे आम जनता को बिना किसी परेशानी के सुगमता से गैस मिल सके।

यदि समय रहते उच्च अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो ग्रामीणों का यह आक्रोश और भी बढ़ सकता है फिलहाल, क्षेत्र की जनता प्रशासन की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है कि कब उनकी यह मुश्किल दूर होगी।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed