नवरात्रि नारी शक्ति के सम्मान और सामर्थ्य का उत्सव – यश डबास

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘शक्ति वंदन 4.0’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्त्व को रेखांकित करने के साथ छात्राओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है। यह आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास, सक्रिय सहभागिता और सशक्त नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। ‘शक्ति वंदन 4.0’ के अंतर्गत चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए चयनित प्रतिभागियों से पंजीकरण फॉर्म भरवाए गए, जिनके माध्यम से उनकी उपलब्धियों, योगदान और संबंधित क्षेत्रों में प्रदर्शन का आकलन किया गया। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन किया गया। इनमें एनसीसी, खेल, अकादमिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से विशिष्ट पहचान बनाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतिभागियों को सम्मानित करना ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की अन्य छात्राओं को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।

‘शक्ति वंदन 4.0’ के अंतर्गत नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन एक छात्रा को अध्यक्ष, एक को सचिव और एक को सह-सचिव का दायित्व सौंपा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना और छात्र राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। अभाविप नीत डूसू की यह पहल विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के साथ छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। ‘शक्ति वंदन 4.0’ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में छात्राओं की उपलब्धियों को उचित पहचान देते हुए नारी शक्ति के प्रति सम्मान और युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सृजन और सामर्थ्य का प्रतीक माना गया है। ‘शक्ति वंदन 4.0’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि छात्राओं के सम्मान, स्वाभिमान और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। इस आयोजन के माध्यम से एनसीसी, खेल, अकादमिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के आधार पर चयनित कर सम्मानित किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया और उपलब्धियों के आकलन के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है। अभाविप और डूसू का मानना है कि शैक्षणिक परिसरों में छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व करने और प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। हमारा उद्देश्य ऐसा सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है, जहाँ नारी शक्ति का सम्मान केवल शब्दों तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई दे। नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें नारी के प्रति सम्मान, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *