प्रणव कुमार दुबे
उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी काशी की पावन धरती पर उस समय उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला, जब विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मनोज कुमार एडवोकेट का दायित्व मिलने के बाद प्रथम आगमन हुआ, काशी के लोकप्रिय और निष्ठावान अधिवक्ता मनोज कुमार जी को संगठन में उनके बेहतरीन योगदान और अटूट समर्पण के लिए जाना जाता है, उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,
मनोज कुमार एडवोकेट की उत्कृष्ट कार्यशैली और सांगठनिक कुशलता को देखते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के माननीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य रेल मंत्रालय (भारत सरकार) श्री गोपाल राय जी द्वारा उन्हें जिला मंत्री बनारस के पद से पदोन्नत कर ‘प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश’ का अति-महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है ,शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से न केवल संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, बल्कि काशी के सनातनी समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रदेश मंत्री का प्रभार ग्रहण करने के बाद जैसे ही मनोज कुमार जी का काशी की सीमा पर प्रथम आगमन हुआ, स्थानीय निवासियों, प्रबुद्ध जनों और सनातन प्रेमियों द्वारा उनका अभूतपूर्व और जोरदार स्वागत किया गया तथा इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अधिवक्ता श्री मनोज कुमार जी को यह जिम्मेदारी मिलना सनातन की शक्ति को और अधिक धार देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा,आम जनता ने पूर्ण विश्वास जताया कि वह संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर एक सशक्त सनातनी भारत के सपने को साकार करेंगे।
इसी कड़ी में, नवनियुक्त प्रदेश मंत्री के स्वागत के लिए पी.एस.सी. भूलनपुर स्थित मड़ाव गांव में स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा एक भव्य एवं विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और गांव में उनके कदम रखते ही पूरा माहौल जय श्रीराम और सनातन धर्म के जयकारों से गूंज उठा तथा क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और इस भव्य सम्मान समारोह को सफल बनाने में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कारगिल सर, दशरथ उर्फ सागर टार्जन जी, शंकर सरोज, रोहित मौर्य, प्रफुल्ल कुमार, प्रतीक कुमार के साथ-साथ क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिक और भारी संख्या में मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे ,सभी ने एक स्वर में नए प्रदेश मंत्री को बधाई दी और संगठन के विस्तार में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
