नितिन गुप्ता। प्रणव कुमार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए अपने केंद्रीय पैनल के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर ईशू मौर्य, सचिव पद पर रिया छाबड़ी एवं संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह अभाविप के प्रत्याशी हैं। चारों पदों पर जीत के लक्ष्य के साथ अभाविप कार्यकर्ता विभिन्न कॉलेजों, छात्रावासों एवं विद्यार्थी बहुल क्षेत्रों में लगातार संपर्क और संवाद कर रहे हैं।

शनिवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पीजी एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों से संपर्क कर विद्यार्थी हित से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। सत्य निकेतन हादसे के बाद चल रहे ‘आखिर कब तक?’ अभियान के तहत सुरक्षित विद्यार्थी आवास का मुद्दा उठाया गया। अभाविप की मांग और लगातार प्रदर्शनों के बाद 2400 बेड के गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में हॉस्टल की सीमित संख्या और सीटों की कमी को देखते हुए सभी विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की सीटें बढ़ाना और सुरक्षित एवं सुलभ आवास उपलब्ध कराना अभाविप का प्रमुख मुद्दा है।

महिला सुरक्षा अभाविप का प्रमुख मुद्दा है। पिंक बूथ, सीसीटीवी कैमरे, महिला सुरक्षा गश्ती वाहन और यू-स्पेशल बस सेवा जैसी पहलों के साथ ‘नारी तू नारायणी’, ‘स्वयंसिद्धा’ और ‘वामिका’ जैसे अभियानों के माध्यम से छात्राओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व को बढ़ावा दिया गया है। डूसू में अकादमिक, महिला, पूर्वोत्तर एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं के लिए समर्पित प्रकोष्ठ भी बनाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकें।

अभाविप पैनल से डूसू सचिव पद की प्रत्याशी रिया छाबड़ी ने कहा, “महिला सुरक्षा और हॉस्टल की सुविधा विद्यार्थियों की जरूरतें हैं। अभाविप ने इन मुद्दों को हमेशा जमीन पर उठाया है। हम चाहते हैं कि दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिले और हर विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई के दौरान उचित और सुरक्षित आवास मिल सके। अभाविप की मांग पर 2400 बेड के गर्ल्स हॉस्टल का काम शुरू हुआ है, लेकिन विश्वविद्यालय में हॉस्टल की जरूरत इससे कहीं ज्यादा है। इसलिए आने वाले समय में हॉस्टल की सीटें बढ़ाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। विद्यार्थियों के बीच अभाविप के पैनल को लेकर जो उत्साह दिख रहा है, उससे हमें पूरा विश्वास है कि इस बार डूसू में अभाविप 4-0 से जीत दर्ज करेगी।”

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed