नितिन गुप्ता

नई दिल्ली, 22 मई। दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों में स्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की मांग को लेकर शिक्षक संघ एकजुट हुआ। शिक्षक संघ के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने दिल्ली विधानसभा पर धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डूटा अध्यक्ष, प्रो. वी. एस. नेगी ने इन 12 कॉलेजों में स्वीकृत रिक्त पदों को भरने में हो रहे विलंब पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस के कारण एडहॉक और गेस्ट टीचर के सहारे कॉलेज नहीं चल सकता है। शैक्षणिक कामकाज और शिक्षण का माहौल प्रभावित हुआ है। सुचारू रूप से शिक्षण व्यवस्था चलाने के लिए आज इन कॉलेजों में शिक्षक नहीं है। जिसका शिक्षा व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय व यूजीसी के मानदंडों के अनुसार नियुक्तियां किए जाने के बावजूद, इन कॉलेजों में अभी तक नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

डूटा ने इसके साथ अन्य मांगे भी रखीं, सभी मौजूदा शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों को तुरंत मंजूरी दी जाए। सभी बारह कॉलेजों में नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। इन संस्थानों में कार्यरत मौजूदा एडहॉक व गेस्ट शिक्षकों को नियमित किया जाए।

डूटा सचिव, प्रो. बिमलेंदु तीर्थंकर ने कहा कि संबंधित 12 कॉलेज के अधिकारियों द्वारा इन पदों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उच्च शिक्षा निदेशालय को पहले ही सौंपे जा चुके हैं। इन कॉलेजों में शैक्षणिक और प्रशासनिक संकट बढ़ गया है। दिल्ली सरकार शिक्षकों और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय में तुरंत कार्रवाई कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराए। इस मौके पर डॉ साक्षी यादव, डॉ आकांक्षा खुराना, प्रो ऋतु अग्रवाल, प्रो पुनीत अग्रवाल आदि के साथ हजारों शिक्षक व विद्यार्थी उपस्तित होकर अपना विरोध जताया।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *