राघवेन्द्र पांडेय
देवरिया।जनपद के बिहार सीमान्तर्गत बनकटा पुलिस द्वारा एक महिंद्रा स्कोर्पियो से 55पेटी 495लीटर अवैध देशी शराब बंटी बबली बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा जनपद में अपराध,अपराधियों व शराब तस्करी की रोकथाम के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस ने रविवार की सुबह संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अघाव स्थित मुर्गी फार्म के पास से बिहार जा रही स्कोर्पियो संख्या BR31 PA 7000 से 56पेटी देशी शराब कुल 2475पाउच बरामद किया है।जिसके सम्बन्ध में बनकटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि 55पेटी बंटी बबली अनुमानित मूल्य 1,30000 लगभग की बरामदगी बिहार नम्बर की स्कोर्पियो से की गई है।
