डीसीपी के निर्देश पर अम्बेडकर कॉलेज में प्रतिदिन पुलिस पेट्रोलिंग कराने का निर्णय

नितिन गुप्ता

महिला सुरक्षा एवं छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के अभाविप स्टूडेंट यूनियन सेक्रेटरी कौशिक राय ने डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट के कार्यालय में मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कॉलेज परिसर एवं आसपास छात्राओं की सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

कौशिक राय ने डीसीपी राहुल अलवल के समक्ष कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों को रखते हुए कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित पुलिस निगरानी एवं पेट्रोलिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा इसके लिए पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। चर्चा के बाद डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट ने कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में प्रतिदिन पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस निर्णय से कॉलेज आने वाली छात्राओं और अन्य विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभाविप सेक्रेटरी कौशिक राय ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संवाद के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों से जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान श्रद्धा चतुर्वेदी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् 2024–25 की पूर्व प्रेसिडेंट कैंडिडेट, ने महिला सुरक्षा और छात्राओं में जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। डीसीपी कार्यालय में हुई इस चर्चा में महिला सुरक्षा, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और त्वरित सहायता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण पहल सामने आई। प्रतिदिन पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश को कॉलेज के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *