सीबीआइ की अपील,भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आपकी का सहयोग अनिवार्य

– केंद्र सरकार के किसी भी कार्यालय में उनसे रिश्वत की मांगे तो जरूर दे सूचना

 

प्रणव कुमार अभय , गोपालगंज

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सीबीआइ पटना की एक विशेष टीम गोपालगंज पहुंची. लोगों के बीच करप्शन के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पोस्टर चस्पा कर उनको बताया गया कि रिश्वत कोई मांगे तो इसकी शिकायत सीबीआइ को दे. जिससे तत्काल कार्रवाई होगी. सीबीआइ के इंस्पेक्टर सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने जिले के प्रमुख स्थानों पर पहुंच कर आम जनता को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान लोगों को बताया गया कि यदि केंद्र सरकार के किसी भी कार्यालय में उनसे रिश्वत की मांग की जाती है, तो वे सीधे सीबीआइ से संपर्क कर सकते हैं. टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग अनिवार्य है और ‘रिश्वत न देना’ ही एक पारदर्शी समाज की नींव है. इस पहल का उद्देश्य सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाना और नागरिकों के मन से डर को निकालकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना है.

 

न डरें और न ही समझौता करें, करे कम्पलेन

रेलवे, पोस्ट ऑफिस, जीएसटी, आयकर, बैंक, या जीवन बीमा कंपनी का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आपसे आपका जायज काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है या अनुचित लाभ चाहता है, तो बिल्कुल न डरें और न ही समझौता करें। भ्रष्टाचार को सहना उसे बढ़ावा देने के समान है। ऐसे किसी भी मामले में तुरंत सीबीआइ, पटना को सूचित करें। आपकी एक पहल न केवल आपके काम को पारदर्शिता से पूरा कराएगी, बल्कि समाज से भ्रष्टाचार रूपी इस दीमक को खत्म करने में भी मदद करेगी।

——————————

यहां करे शिकायत मोबाइल/व्हाट्सएप: 9431005682 फोन: 0612-2235588 / 2235566 ईमेल: hobacpat@cbi.gov.in

पता: कार्यालय प्रमुख,पुलिस अधीक्षक, सीबीआइ, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, डॉ. एसके सिंह पथ, बेली रोड, पटना-800 022 (बिहार)

By Abhay

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *