इलाके के प्रमुख लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण में आयी गति, ढलाई की तैयारी

मंदिर नहीं होने से इलाके के लोगों को दूर जाकर करना पड़ता था पूजा-पाठ

संवाददाता, गोपालगंज

बरौली प्रखंड के विशेषरपुर में शिव-शक्ति मंदिर का निर्माण तेज हो गया है. मंदिर में महादेव के साथ मां काली की विग्रह की स्थापना किया जाना है. मंदिर के निर्माण होने के साथ ही यह आस्था का एक बड़ा केंद्र होगा. शिव व शक्ति मंदिर के निर्माण होने से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अबतक इलाके के लोगों को कोसों दूर जाकर पूजा करना पड़ता था. अब यहां मंदिर के बनने से लोगों को पूजा, अराधना, उपासना व साधना आसान हो जायेगा. मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए कोलकाता के नवसंध्या के सबिता झुनझुनवाला, सुशीला तोषनिवाल, संतोष जालान व अन्य सदस्यों का सहयोग प्राप्त है. गांव व जवार के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से मंदिर अब छत की ढलाई तक पहुंच गया है. मंदिर के निर्माण के लिए एलबी महतो के नेतृत्व में ग्रामीण दिन-रात एकजुट होकर मंदिर के निर्माण में जुटे है. दुर्गापूजा के पूर्व मंदिर का निर्माण कार्य को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है.

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *