प्रणव कुमार अभय

गोपालगंज: जिले के हथुआ प्रखंड के सिंगहा गांव के रहने वाले कमलेश के मिश्र की फिल्म “काकोरी” का चयन भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF 2026) में नेशनल कॉम्पिटिशन श्रेणी के लिए किया गया है. कमलेश मिश्र ने बताया कि यह उपलब्धि हमारे लिए इसलिए भी विशेष है क्योंकि इससे पहले “काकोरी” को 56वें IFFI 20025, गोवा में गैर-फीचर श्रेणी की ओपनिंग फिल्म बनने का सम्मान प्राप्त हुआ था. अब यह दूसरा बड़ा पड़ाव हमारी पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और विश्वास का प्रमाण है.

गौरतलब है कि स्वतंत्रता संग्राम को नया तेवर देने वाला काकोरी रेल एक्शन सन 1925 में घटित हुआ था। रामप्रसाद बिसमिल, अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चंद्रशेखर आज़ाद आदि क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को सीधी चुनौती देते हुए चलती ट्रेन से उनका खजाना लूट लिया था। बाद में अंग्रेजी हुकूमत ने रामप्रसाद बिसमिल, अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को फाँसी की सजा सुनायी थी। काकोरी रेल एक्शन के सौ साल पूरे होने पर बीते वर्ष श्रद्धांजलि स्वरूप इस फ़िल्म का निर्माण किया गया था।

कमलेश मिश्र ने बताया कि इस यात्रा में हर कदम हमारा साथ देने और हमें हौसला बढ़ाने वाले हमारे प्रोड्यूसर जसविंदर सिंह व सह-प्रोड्यूसर मिंटी मिश्रा की भूमिका प्रमुख रही. इस फ़िल्म के निर्माण में टीम काकोरी ने पूरे समर्पण के साथ काम किया। टीम काकोरी का गोपालगंज से गहरा नाता है। लेखक निर्देशक कमलेश के मिश्र और प्रोडूसर मिंटी मिश्रा तो गोपालगंज हैं ही,

“काकोरी” टीम के कास्टिंग डायरेक्टर सोनू सिंह राजपूत बरौली के हलुआर पीपरा के रहने वाले हैं तो मानवेंद्र मिश्र कटेया के गौरा गांव के रहने वाले वरीय अधिवक्ता राम व्यास तिवारी के पुत्र हैं. फ़िल्म में गोपालगंज के पियुष सिंह भी एक महत्वपूर्ण किरदार में हैं। फ़िल्म में राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का किरदार निभाने वाले संतोष कुमार ओझा बिहार के बक्सर से तो कृष्णा भट्ट और नीरज मिश्रा आरा से हैं। सहायक निर्देशक दीपक पटेल सिवान से हैं और प्रोडक्शन हेड सुभाष कुमार मधुबनी से।

फ़िल्म में अभिनेता पियुष सुहाने ने रामप्रसाद बिसमिल की भूमिका निभाई, मानवेन्द्र ने अश्फ़ाक उल्ला ख़ान की और विकास श्रीवास्तव रोशन सिंह के किरदार में हैं। रजनीश कौशिक चंद्रशेखर आज़ाद और संजय मोदयानी अंग्रेज़ जज की भूमिका में हैं ।

फ़िल्म के डीओपी हैं देव अग्रवाल। म्यूजिक दिया है बापी भट्टाचार्य ने और साउंड डिज़ाइनर हैं शांतनु मुखर्जी। अमित मुतरेजा, राजविंद्र शिंदे ने फ़िल्म के गीत गाये हैं, जिन्हें लिखा है ख़ुद कमलेश मिश्र ने। मुंबई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड चयनित होने से पूरी टीम खुश और उत्साहित है।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *