प्रणव कुमार दुबे

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद स्व बलबीर पुंज जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय हसबोले, श्री सुनील अंबेकर के साथ भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ अनेक मंत्री उपस्थित थे।

उनका जन्म 2 अक्टूबर 1949 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। पुंज जी की आपातकाल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका रही। उस समय वे एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बलबीर पुंज दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। पहली बार 2000-2006 (उत्तर प्रदेश से) और दूसरी बार 2008-2014 (ओडिशा से) थे। भाजपा में वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने गुजरात, पंजाब, केरल और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण कार्य किया। वे भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक रहे, जहाँ उन्होंने पार्टी की वैचारिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनको दक्षिणपंथी विचारधारा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए जाना जाता था। उनकी चर्चित पुस्तकों में नैरेटिव का मायाजाल, अयोध्या, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कम्युनिस्ट जिहादी आदि रहीं।

सर्व प्रथम उनकी तीन बेटियों ने स्वेता, शशि, मानसी ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावुक होकर याद करते हुए कहा कि अपने मार्ग पर वे बहुत दृढ़ता से चले।

इस मौके पर श्री दत्तात्रेय हसबोले जी ने कहा कि लंदन से अमेरिका की यात्रा पर था उस समय उनको मोबाईल से संदेश भेजा मुझे नहीं पता था कि उनको अंतिम बार संदेश भेज रहा हूं, अगले पल समाचार मिला कि वह नहीं रहे। उनके द्वारा पत्रकारिता में किया गया कार्य एक आदर्श है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित किए। भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे समय समय पर पुंज जी का सहयोग मिलता रहा। दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वे रौशनी के पुंज थे, आने वाले समय में उनके विचार हमारे बीच रहेंगे। इस अवसर पर पूज्य कैलाश नंद जी महाराज, दीपंकर जी महाराज जैसी महत्वपूर्ण व्यक्तित्व उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन सुप्रसिद्ध पत्रकार अमित देवगन ने किया।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *