बिहार के मुजफ्फरपुर में नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रिय साहित्य समुह के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, पौधा वितरण का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर एवं शहर के बाहर से आये पचास साहित्यकारों एवं दस पत्रकारों को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं पौधा देकर कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रथम सत्र में रामवृक्ष बेनीपुरी जी के जीवन पर विमर्श हुआ जिसकी अध्यक्षता महंथ डॉ राजीव रंजन जी द्वारा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरूण कुमार साह रहे तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पुष्पा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ. मीना कुमारी परिहार मान्य के द्वारा किया गया। डॉ. मीना ने बेहतरीन मंच संचलन किया।
दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ जिसका संचालन उमेश राज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रेखा शर्मा स्नेहा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र कुमार सत्यन, सुप्रिया सोनी, उमेश राज, रामवृक्ष राम चकपुरी, बिनोद हंसोडा़, मिन्टु कुमार झा, प्रमोद नारायण मिश्र, प्रिय रंजन किशोर प्रसाद, उत्तम कुमार, डॉ सिगबतुल्लाह हमिदी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद आरा,प्रेम कुमार वर्मा, संजय कुमार अम्बष्ट मधुबनी, प्रो देवव्रत अकेला,मीरा भारती, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, रामेश्वर भोजपुरिया वैशाली, रघुनाथ मुहब्बतपुरिया मोतीपुर,कृष्ण कुमार, संजय कुमार अमबष्ठ,प्रो. पुष्पा गुप्ता ,अजीत कुमार , डॉ. जगदीश शर्मा शामिल रहे। मंच की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक-से-बढकर-एक रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार शर्मा थे।
