नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार अभय

दिल्ली के रानी बाग इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगरेप कांड का तार बिहार के गोपालगंज से जुड़ने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच में यह कड़वा सच सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल हुई बस गोपालगंज के सिधवलिया (रामपुर सदौवा) निवासी हैप्पी मल्होत्रा की है, जो ‘साईं दृष्टि प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम पर पंजीकृत है। सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि यह बस कानूनी रूप से “सड़क पर चलने के लायक” थी ही नहीं। गोपालगंज परिवहन विभाग ने इस पर परमिट और इंश्योरेंस जैसे नियमों के उल्लंघन के कारण करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। 3 लाख रुपये का बकाया होने की वजह से विभाग ने इसे ‘डिजिटली इंपाउंड’ कर ब्लैकलिस्ट कर दिया था, लेकिन सिस्टम की कथित ‘सेटिंग’ के सहारे यह बस बिहार से दिल्ली तक बेखौफ मौत बनकर दौड़ रही थी।

सवारी के इंतजार में खड़ी महिला और हैवानों का जाल

वारदात की शिकार महिला सोमवार रात सरस्वती विहार स्टैंड पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। जैसे ही यह निजी बस वहां रुकी, चालक और कंडक्टर ने मदद के बजाय उसे जबरन भीतर खींच लिया। वह बस, जिसे कायदे से पुलिस की कस्टडी या गैरेज में होना चाहिए था, वह पूरी रात रानी बाग से नांगलोई की सड़कों पर दरिंदगी का अड्डा बनी रही। आरोपियों ने पूरी रात चलती बस में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क किनारे फेंककर भाग निकले।

प्रशासनिक लापरवाही पर सुलगते सवाल

इस घटना ने गोपालगंज से लेकर दिल्ली तक के परिवहन और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि जो बस सरकारी रिकॉर्ड में ‘जब्त’ दिखाई जा रही थी, उसने सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली की सड़कों पर कैसे प्रवेश किया? क्या रास्ते में पड़ने वाले चेक-पोस्ट और टोल प्लाजा पर इस ‘ब्लैकलिस्टेड’ बस को कभी रोका नहीं गया? फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने बस को जब्त कर चालक और कंडक्टर को जेल भेज दिया है, लेकिन इस मामले ने उस ‘सेटिंग’ के खेल को उजागर कर दिया है जो चंद रुपयों के लालच में अपराधियों को बेखौफ होने का मौका देता है

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *