रंजना बिष्ट
नई दिल्ली, 15 मई 2026। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की थिएटर इन एजुकेशन कंपनी ‘संस्कार रंग टोली’ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के लिए “समर थिएटर वर्कशॉप–2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 22 मई से 21 जून 2026 तक दिल्ली एवं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के 20 चयनित विद्यालयों में आयोजित होगी।
इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना तथा रंगमंच के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। खेल-खेल में आयोजित होने वाली विभिन्न नाट्य गतिविधियाँ बच्चों के भीतर छिपे हुनर को सहज रूप से सामने लाने का कार्य करती हैं। कार्यशाला के दौरान बच्चे बिना किसी झिझक के अपने मनोभावों और विचारों को अभिव्यक्त करना सीखते हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम बच्चों को अपने आसपास के वातावरण और समाज के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, संवाद कौशल, कल्पनाशीलता और टीम भावना विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगा। रंगमंच की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
कार्यशाला बच्चों की रचनात्मक क्षमता को नई उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने का साहस भी प्रदान करती है। बच्चे इसमें एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर काम करना, विचारों को साझा करना और अपने साथियों का सहयोग करना सीखते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपने निकटतम केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2026 है। अधिक जानकारी के लिए कृपया राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट https://www.nsd.gov.in पर देखें।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *