नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार
इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में कैमरे के सामने आकर किसी को भी ट्रोल करना, धमकी देना या अपशब्द कह देना आजकल कुछ लोगों के लिए सरेआम ‘यूएसपी’ और पब्लिसिटी स्टंट बन गया है लोग भूल जाते है कि डिजिटल दुनिया में बोला गया एक-एक शब्द उनके गले की फांस बन सकता है ऐसा ही एक बेहद हैरान करने वाला मामला बिहार से सामने आया है बिहार के गोपालगंज, एकडेरवा निवासी देव कुमार उर्फ टाइगर द्वारा नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और उनके परिवार के प्रति अभद्र भाषा और मां बहन की गलियों का प्रयोग किया गया इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है इस मामले पर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है इस पोस्ट को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार सहनी ने यह शिकायत दर्ज कराई है कि इस पोस्ट में मिथिलेश तिवारी पर अभद्र टिप्पणी के साथ उन्हें धमकी भी दी गई है पुलिस प्रशासन इस मामले पर जांच कर रही है कि यह किस कारण से किया गया है पुलिस प्रशासन की जांच शुरू होते ही युवक की सुर चंद घंटों में ही पूरी तरह बदल गए जिस युवक ने पहले बड़े ही रौब, गुस्से और हेकड़ी में बिहार के शिक्षा मंत्री तथा उनके परिवार को अपशब्द कहे थे वह अब एक नए वीडियो में कैमरे के ठीक सामने बैठकर फूट-फूटकर रो रहा है युवक का वो पुराना रसूख और सिंघम वाला अंदाज़ कहीं हवा हो गया और उसकी जगह चेहरे पर साफ़-साफ़ कानून और रसूख का खौफ तैरता हुआ दिखाई दे रहा है वायरल हो रहे इस नए वीडियो में युवक बुरी तरह बदहवास है उसकी आँखों से लगातार आंसू बह रहे है और वह अपने किए पर बुरी तरह पछताता हुआ नजर आ रहा है युवक भोजपुरी और हिंदी मिश्रित लहजे में रोते हुए, अपनी नाक-आँख पोंछते हुए बार-बार कैमरे के सामने हाथ जोड़ कर कह रहा है कि “मिथिलेश बाबा, हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई है हम दिल से मानते है कि हमको ऐसा नहीं बोलना चाहिए था और न ही ऐसी हरकत करनी चाहिए थी पता नहीं उस समय हमारे दिमाग में क्या बैठ गया था या किसने हमें भड़का दिया था कि हमने आपके खिलाफ इतना गंदा बोल दिया। बाबा, मैं आप से माफी मांगता हूं। मुझे एक छोटे और नासमझ बच्चा समझ कर हमें अपनी शरण में ले लीजिए और इस बार हमारी गलती बख्श दीजिए युवक का यह डर और घबराहट यह बताने के लिए काफी है कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले पर तगड़ी कार्रवाई की है जिसके बाद उसका पूरा का पूरा ‘सिस्टम’ हिल गया है
यह वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह फैल गया है और नेटिजन्स इस पर जमकर मजे ले रहे है लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए तरह-तरह के मीम्स बना रहे है और लिख रहे है कि “भैया का रौब” तो सिर्फ वीडियो बनाने तक ही सीमित था पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद आंसू बहने लगे। यह पूरी घटना उन तमाम लोगों के लिए एक बहुत बड़ी नजीर और सबक है जो अभिव्यक्ति की आजादी का गलत फायदा उठाते है और सोशल मीडिया पर किसी को भी बदनाम करने का जरिया समझ लेते है कानून और मर्यादा को ताक पर रखकर दूसरों पर कीचड़ उछालने वाले इस युवक का यह ‘रोतू राम’ वाला अवतार इस समय पूरे सूबे और राजनीतिक के गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।
