प्रणव कुमार अभय

नई दिल्ली, 29 जुलाई। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष (डीन) द्वारा 28 जुलाई को जारी ज्ञापन को अपमानजनक बताया और कड़े शब्दों में निंदा की। इस ज्ञापन में जिसमें 34 शिक्षकों को लिखित स्पष्टीकरण जमा करने का निर्देश दिया और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। डूटा ने इसे शिक्षकों की गरिमा पर सीधा हमला बताते हुए इस ज्ञापन को तुरंत बिना किसी शर्त के वापस लेने की मांग की।

इस संदर्भ चिंता व्यक्त करते हुए डूटा अध्यक्ष प्रो. वी. एस. नेगी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुरु पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर, जब पूरा देश अपने शिक्षकों का सम्मान और अभिनंदन कर रहे हैं दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपमानजनक ज्ञापन के माध्यम से अपने ही शिक्षकों को प्रताड़ित और अपमानित करने का काम किया। इस तरह के कदम से शिक्षकों के मनोबल को ठेस पहुंचा है और यह प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए दुःखद है।

डूटा पदाधिकारियों ने इस संदर्भ में डीन से मुलाकात कर दुर्भाग्यपूर्ण ज्ञापन को तत्काल वापस लेने का आग्रह किया। हालांकि विश्विद्यालय प्रशासन के तरफ से अभी कोई आश्वासन नहीं मिला है।  प्रशासन के इस अड़ियल रवैये के विरोध में डूटा ने फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी में धरना दिया जहाँ शिक्षण समुदाय की गरिमा स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक एकजुट होकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर डूटा की पदाधिकारी डॉ आकांक्षा खुराना के सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

डीयूटीए ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक ज्ञापन को बिना शर्त वापस नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दबावकारी उपाय बंद करने और शिक्षकों की गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया है।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *