नितिन गुप्ता

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026 दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (डूटा) ने दिल्ली सरकार के पैसों से चलने वाले 12 कॉलेजों के शिक्षकों के लिए एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है। इन कॉलेजों में जो शिक्षक सालों से अस्थायी या अनौपचारिक रूप में काम कर रहे है, उन्हें नियमित कराने के लिए उपराज्यपाल से तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है।

इन कॉलेजों में कई शिक्षक ऐसे है जो पिछले 5 से 20 साल या उससे भी ज्यादा समय से लगातार पढ़ा रहे है। इसके बावजूद उन्हें हर 120 दिन पर नौकरी से हटाने-जोड़ने की प्रक्रिया झेलनी पड़ती है और कई जरूरी सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ता है। हाल यह है कि इन कॉलेजों में आधे से ज्यादा शिक्षक अभी भी अनौपचारिक या गेस्ट के तौर पर काम कर रहे है।

डूटा का कहना है कि शिक्षकों के इस तरह अस्थाई रहने से पढ़ाई की गुणवत्ता और कॉलेजों के काम पर बुरा असर पड़ता है। यह नई शिक्षा नीति 2020 के उस नियम के भी खिलाफ है जो यह कहता है कि शिक्षक पूरी तरह प्रेरित और सुरक्षित महसूस करने चाहिए।

इसलिए, डूटा ने उपराज्यपाल से अपील की है कि वे इन 12 कॉलेजों के सभी योग्य और पुराने शिक्षकों को समय पर नियमित करवाएं और नियमों के मुताबिक सभी जरूरी आरक्षण का पूरा ध्यान रखे।डूटा ने यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षकों और संगठनों से अपील की है कि वे शिक्षकों के अधिकार और सम्मान की इस लड़ाई में आगे आएं, इस याचिका पर ज्यादा से ज्यादा साइन करें और इसे दूसरों तक भी पहुंचाएं।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed