प्रणव कुमार अभय

नई दिल्ली, 08 जून। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी द्वारा नाटक श्रीमान चोर का मंचन अभिमंच सभागार में किया गया। यह नाटक विश्वविख्यात इतालवी नाटककार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डारियो फ़ो के नाटक द वर्चुअस बर्गलर का जीवंत हिन्दी रूपांतरण है। नाटक का रूपांतरण, संगीत परिकल्पना एवं निर्देशन सुप्रसिद्ध रंगकर्मी इश्तियाक ख़ान द्वारा किया गया। इस नाटक को लेकर दर्शकों में बेहतर प्रतिक्रिया देखने को मिली। हास्य, व्यंग्य और अप्रत्याशित घटनाओं से भरपूर यह प्रहसन एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो चोरी के इरादे से एक धनी व्यक्ति के घर में प्रवेश करता है। किंतु घटनाक्रम कुछ ऐसा मोड़ लेता है कि वह गलतफहमियों के जाल में उलझ जाता है। घर का मालिक अपनी प्रेमिका के साथ वहाँ पहुँच जाता है, उसके पीछे उसकी पत्नी, फिर उस व्यक्ति की पत्नी तथा अन्य अप्रत्याशित पात्रों के आगमन से परिस्थितियाँ हास्यास्पद अराजकता में बदल जाती हैं।

 

अपनी चुटीली कथा और तीव्र गति से आगे बढ़ने वाली घटनाओं के माध्यम से यह नाटक वैवाहिक बेवफ़ाई, सामाजिक पाखंड और मानवीय संबंधों जैसे विषयों को सामने लाता है। जहाँ समाज के सम्मानित माने जाने वाले पात्र अपने रहस्यों को छिपाने का प्रयास करते हैं, वहीं नाटक साधारण व्यक्ति की स्पष्टवादिता और ईमानदारी को हास्यपूर्ण ढंग से रेखांकित करता है। व्यंग्य और हास्य के प्रभावी संयोजन के साथ यह प्रस्तुति समकालीन समाज पर एक मनोरंजक तथा विचारोत्तेजक टिप्पणी प्रस्तुत करती है।

नाटक की वेशभूषा परिकल्पना दीपांकर पॉल द्वारा की गई है। ध्वनि परिकल्पना सैंडी सिंह ने तैयार की है, जबकि प्रकाश परिकल्पना दिव्यांग श्रीवास्तव ने की है। मंच सज्जा का दायित्व श्रद्धा विश्वास एवं निलोय डे ने संभाला है। कुल मिलाकर नाटक दर्शकों में अपनी एक अलग छाप छोड़ता है। मंच सच्चा बहुत भव्य है जो नाटक को और बेहतर बनाता है।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed