नई दिल्ली पंजाब
में फर्मेसी की परिक्षा सहित कई परिक्षाओ में अनियमितता व पेपर लीक का आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आप के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। बैरिकेड तोडकर कार्यालय तक पहुचने का प्रयास कर रहे कई प्रदर्शनकारीयों को पुलिस हिरासत मे लेकर मंदिर मार्ग थाने ले गई। करीब एक घंटे बाद चेतावनी देकर सभी को छोड दिया गया।
मल्होत्रा ने कहा कि नीट पेपर लीक का मामला आया , तो आप ने सबसे पहले सड़क जमा की ,हंगामा किाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की और नैतिकता का भाषण दिया , लेकिन पिछले साढे़ चार वर्षाे में पंजाब में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 12वीं की अंग्रेजी की परिक्षा, फार्मसी आफिसर आदि भर्ती के पेपर के लीक हुए है। अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि बच्चों के भविष्य से के साथ खिलवाड़ करने वाले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस कब इस्तीफा देगे?आप ने पंजाब के शिक्षा क्रांति के नाम पर पेपर लीक क्रांति बना दिया है।
सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा पंजाब मे पेपर लीक को लेकर ना तो विपक्ष की जुबान चली और ना ही शिक्षा क्रांति की बड़ी- बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ही कुछ बोले पाए है। सांसद कमलजीत सहरावत व बासुरी स्वराज ने कहां कि पंजाब में पेपर लीक के कई मामले सामने आ चुके है। सांसद स्वाति मालिवाल ने आरोप लगाया कि काकरोच जनता पार्टी मे आप के लोग है। उन्हे आप फंड उपलब्ध कराती है। प्रदर्शन में सांसद रामवीर सिंह एवं मोहनलाल गिहारा , प्रदेश पदाधिकारी प्रवीण शंकर कपूर , राकेश भाटिया आदि
