डॉ सत्य प्रकाश तिवारी
स्वर्गीय पूर्व सांसद श्री काली प्रसाद पांडेय जी के पुत्र एवं समाजसेवी श्री पंकज कुमार पांडेय ने पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की बहादुरी की सराहना करते हुए पूरे बिहार में इसी प्रकार की ईमानदार पुलिस व्यवस्था की अपेक्षा व्यक्त की।उन्होंने स्पष्ट कहा, “कोई भी नेता कानून से ऊपर नहीं है, और अपराध की आयु सदैव सीमित होती है।” विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय के संदर्भ में उन्होंने कहा, “मैं कोई निजी टिप्पणी नहीं करना चाहता, परंतु यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे जनता की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है।”श्री पंकज पांडेय ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार से क्षेत्र में उद्योगों की वापसी सुनिश्चित होगी। उन्होंने उल्लेख किया, “सासामुसा चीनी मिल के संभावित निवेशकों से मेरे निजी संबंध हैं, और क्षेत्र में बढ़ते अपराध के कारण वे निवेश करने से संकोच कर रहे थे।”
हाल ही में पंकज पांडेय ने दिल्ली में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी से भेंट कर चीनी उद्योग के पुनर्सृजन पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से उठाते हुए बिहार के गन्ना किसानों और उद्योग की आवाज को प्रमुख मंचों तक पहुँचाया।उन्होंने एसोचैम (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों का संघ), फिक्की (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ) तथा इस्मा (भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ) जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर इस विषय को मजबूती से प्रस्तुत किया।
