प्रणव कुमार अभय

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अनुशासन का बड़ा डंडा चलाया है। पिछले सवा महीने से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े अंचल अधिकारियों (CO) और राजस्व अधिकारियों (RO) के खिलाफ विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ 41 अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी होते ही प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। सरकार के इस सख्त रुख ने साफ कर दिया है कि जनता के काम में बाधा डालने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस कार्रवाई की जमीन पहले ही तैयार कर दी थी। वे लगातार हड़ताली अधिकारियों को चेतावनी दे रहे थे कि जनता को परेशान कर हक की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। मंत्री ने स्पष्ट रूप से निलंबन, सेवा टूट और भविष्य में प्रमोशन रोकने की बात कही थी। अधिकारियों द्वारा इन चेतावनियों को नजरअंदाज करना अब उनके करियर पर भारी पड़ता दिख रहा है, क्योंकि विभाग ने केवल कागजी चेतावनी नहीं बल्कि सीधे निलंबन का पत्र थमाकर कड़ा संदेश दिया है।

इस सामूहिक निलंबन के बाद अब हड़ताली खेमे में फूट पड़ने और खौफ का माहौल देखा जा रहा है। राजस्व विभाग का मानना है कि सवा महीने से जमीन से जुड़े जरूरी काम ठप होने के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार की इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को प्रशासनिक सुधार और जीरो टॉलरेंस की नीति के तौर पर देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस कार्रवाई के बाद बाकी अधिकारी काम पर लौटते हैं या टकराव की स्थिति और ज्यादा गंभीर होती है।

By Abhay

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *