नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार

डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्राओं के बीच एक विशेष संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व श्रद्धा चतुर्वेदी,वर्ष 2025-26 अध्यक्ष पद की प्रत्याशी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा किया गया। बैठक में छात्राओं ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और अपने अनुभवों तथा सुझावों को साझा किया। इस बैठक में कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा, आने-जाने के दौरान होने वाली परेशानियां, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति असुरक्षित व्यवहार, छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न से बचाव, आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा साइबर माध्यमों पर छात्राओं की सुरक्षा जैसे विषयों पर बातचीत की गई। छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते परिवार, शिक्षकों, प्रशासन अथवा संबंधित सहायता व्यवस्था तक अपनी बात पहुंचाना जरूरी है। श्रद्धा चतुर्वेदी ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि बेटियों को सुरक्षित वातावरण, समान अवसर और सम्मान देने की सामाजिक जिम्मेदारी है उन्होंने छात्राओं से अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, एक-दूसरे का सहयोग करने और किसी भी समस्या की स्थिति में आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान छात्राओं ने कॉलेज में सुरक्षित वातावरण, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, नियमित संवाद तथा शिकायतों के त्वरित समाधान जैसे विषयों पर भी अपने सुझाव रखे। चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि महिला सुरक्षा के लिए केवल व्यवस्था बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास पैदा करना भी जरूरी है। बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को डर के माहौल में रखना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, आत्मविश्वासी और अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा। अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *