नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में डी बॉल स्कूल बास्केटबॉल अकादमी और कॉलेज प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 1 से 5 अक्टूबर तक चले इस टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के विभिन्न शहरों और राज्यों से 150 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में अंडर-12 मिक्स्ड, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और कॉलेज स्तर की विभिन्न श्रेणियों में लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। पांच दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर-12 मिक्स्ड वर्ग में डी बॉल स्कूल A ने डोमिनेंट टीम को हराकर खिताब जीता। अंडर-16 लड़कों के वर्ग में रिम टिक्लर्स ने स्लैमर्स को मात दी, जबकि लड़कियों के वर्ग में ब्रेन्स ने MSS को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-19 लड़कों के वर्ग में स्लैमर्स ने मैंगो मस्ती को हराया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में टीम कोहिनूर ने ट्रिपल थ्रेट को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।

कॉलेज वर्ग में मणिपाल यूनिवर्सिटी ने SGTB खालसा कॉलेज को हराकर लड़कों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। कॉलेज लड़कियों के वर्ग में JMC ने IP कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अंबेडकर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदा नंद प्रसाद, स्पोर्ट्स डायरेक्टर के.के. शर्मा, शाहदरा ज़ोन के MCD चेयरमैन पुनीत शर्मा और उर्मिल ज्वैलर्स के डायरेक्टर दिनेश सोनी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है। डी बॉल स्कूल बास्केटबॉल अकादमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जमीनी स्तर पर बास्केटबॉल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के साथ खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा मिला।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *