नई दिल्ली। डॉ. भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में विश्व श्वेत छड़ी सुरक्षा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था—“श्वेत छड़ी: स्वतंत्रता, गतिशीलता और समावेशन का प्रतीक। प्राचार्य प्रो. सदा नंद प्रसाद ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को सभी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुगम और बाधारहित वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए। प्रो. दीपाली जैन ने कहा कि वास्तविक समावेशन वही है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक और स्वतंत्र रूप से भागीदारी का अवसर मिले। उन्होंने विद्यार्थियों को WhatsApp हैकिंग, संदिग्ध लिंक, OTP साझा न करने, टू-स्टेप वेरिफिकेशन तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बारे में भी जागरूक किया।

डॉ. राजबाला गौतम ने दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार विकसित करने के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने पर बल दिया।प्रो. पूनम ने कहा कि स्पष्ट दिशा-संकेत, बाधारहित रास्ते और सुगम प्रवेश एक समावेशी परिसर की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं।डॉ. सुनीता ने श्वेत छड़ी को दृष्टिबाधित व्यक्तियों की स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सुरक्षित गतिशीलता का महत्वपूर्ण साधन बताया।

कार्यक्रम में श्वेत छड़ी के उपयोग का प्रत्यक्ष प्रदर्शन, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा परिसर का सुगम्यता अवलोकन भी किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को WhatsApp एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सावधानियों और आपातकालीन सहायता उपायों की जानकारी दी गई।अंत में सभी ने महाविद्यालय को अधिक सुगम, सुरक्षित, साइबर-सजग और समावेशी बनाने का संकल्प लिया।

By नवप्रभा टाइम्स

*नवप्रभा टाइम्स ख़बरें की दुनिया एक भारत में विस्तार के लिए सदैव तत्पर है, बिहार व उत्तर प्रदेश से आधारित समाचार और समसामयिकी चैनल है।[1] अपने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है।[2] यह सेवा ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह 15 जून 2020 से सेवा प्रदान किया जा रहा है। न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल, व राजनीतिक साक्षात्कार, सामाजिक साक्षात्कार, के माननीय दर्शक हमारे ग्राहक है।‌ हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देने के लिए सदैव गतिशील है। साप्ताहिक साक्षात्कार के साथ साथ सामाजिक सेवा प्रसारण के उद्देश्य को प्रकाशित करने हेतु हमारे चैनल सर्विस प्रदान कर रहे इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज बन रही हैं।पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। करोना काल के दिनों में मानव रक्षा के लिए समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते नवप्रभा टाइम्स समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है।* सौजन्य: नवप्रभा टाइम्स जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *